विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास मंगोलिया के अमरबायसगलान से मंगोलियाई भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें अनेक भाषाओं के उपशीर्षक हैं:परम गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टेलीविजन टीम को अत्यंत सम्मान और श्रद्धा सहित प्रणाम। मुझे कई वर्ष पहले दीक्षा मिली थी, और जब भी मैं इसके बारे में सोचता हूं, मैं प्रेम और कृतज्ञता से अभिभूत हो जाता हूं। जब मैंने पहली बार “तत्काल आत्मज्ञान की कुंजी” पुस्तक पढ़ी, तो मेरी ज्ञान-चक्षु सफेद प्रकाश से भर गई, और मैंने स्वयं को एक स्वर्णिम ग्रह के पास ऊपर उड़ते हुए देखा। मैं दीक्षा प्राप्त करने की प्रतीक्षा कर रहा था और इसके लिए आतुर था। चार महीने बाद, महान दीक्षा समारोह पूरे दिन भर हुई। मैं सचमुच मुक्त हो गया, और सारा दबाव तथा बीमारी दूर हो गई।कुछ समय तक क्वान यिन ध्यान करने के बाद, दो पक्षी-जन मेरे पास आए और एक रहस्यमय संदेश दिया। जब वे उड़ गए, तो मैंने “तत्काल आत्मज्ञान की कुंजी” के खंड 1 में वर्णित आत्मज्ञान का आंतरिक दर्शन देखा। इतनी शक्तिशाली आंतरिक स्वर्गीय ध्वनि और बिजली जैसा उज्ज्वल प्रकाश मेरे सिर पर पड़ा कि लगा मानो मेरा मस्तिष्क फट रहा हो। आध्यात्मिक मार्ग ही मेरे जीवन का अर्थ है और मेरे यहां आने का एकमात्र कारण है। और मैं मेरे महान गुरुवर के पवित्र चरणों को छुकर यह कविता उनको समर्पित करना चाहता हूं।[आपके] बाल की एक लट करोड़ों-करोड़ों सूर्यों के प्रकाश से भरी है [आपके] शब्दों का केवल एक अक्षर भी किसी की आत्मा को जगा सकता है [आपकी] क्षणिक झलक भी हृदय को छूने में समर्थ है [आपके] प्रेम का एक पल पुरे ब्रह्मांड को प्रेममय लोरी से भर देता है मैं ये पंक्तियां आपको समर्पित करता हूँ सूर्य के प्रकाश से सिली, स्वर्गीय फूलों से जड़ी माला के रूप में मैंने कमल की पंखुड़ियों के धागों से बुना एक आसन तैयार किया है, मन के सागर से खोजे गए मोतियों के साथ, और चांदनी से कढ़ा हुआ। मंगोलिया से अमरबायसगलानजागृत अमरबायसगलान, हमारे प्रिय गुरुवर से दीक्षा प्राप्त करने के बाद मिले अपने अद्भुत अनुभव साझा करने के लिए धन्यवाद। हम अत्यंत भाग्यशाली हैं कि उनका मार्गदर्शन और संरक्षण हमें प्राप्त है। हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए कोई धन्यवाद पर्याप्त नहीं है; इसलिए, हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए कि हम अच्छे से अभ्यास करें और हर संभव तरीके से उनके पवित्र मिशन का समर्थन करें। परमेश्वर की शाश्वत कृपा से आप और विशाल मंगोलिया उत्थान पाएं, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर आपके साथ कुछ कोमल शब्द साझा करते हैं: “काव्यात्मक अमरबयासगलान, आपके विश्वास की पवित्रता और आपकी सच्ची तड़प को पुरस्कृत किया गया है और यह आगे भी जारी है। मैं आपके लिए खुश हूँ, प्रिय! इस हृदयस्पर्शी कविता के लिए धन्यवाद! यह बहुत सुंदर है और इसने मेरे दिल को छू लिया। जब हम अच्छी तरह से क्वान यिन ध्यान करते हैं, और इमानदार रहते हैं, तो हमारे भीतर अनेक प्रतिभाएं जागृत होती हैं। हमें अनेक असाधारण आंतरिक और बाहरी अनुभव भी प्राप्त होते हैं, जो हमें जीवन को इसके वास्तविक रूप में समझने देते हैं, केवल भौतिक जगत से परे। आपके आंतरिक दर्शन इसकी पुष्टि करते हैं। आशा है कि शीघ्र ही अनेक अन्य लोग सत्य में जीए जाने वाले शाश्वत जीवन की खोज के लिए प्रेरित होंगे। ब्रह्मांड में इतने सारे चमत्कार हैं। यह दुख की बात है कि अधिकांश लोग इसे जाने बिना जीते हैं और भ्रमों, शारीरिक सुखों तथा अस्थायी सुविधाओं से चिपके रहते हैं। मनुष्य जिन चीजों को वांछनीय मानते हैं, उनमें से बहुत कुछ वास्तव में उनके लिए अत्यंत हानिकारक है, जैसे पशु-जन के मांस, शराब आदि... यह सोचकर मुझे बहुत दुख होता है, लेकिन आपके जैसे पत्र मुझे आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हैं, क्योंकि अनेक लोग दीक्षा प्राप्त करके और सच्चे आध्यात्मिक जीवन जीकर लाभान्वित हो रहे हैं। कामना है कि आप और मंगोलिया के प्रकाशमान लोग सर्वशक्तिमान परमेश्वर के साथ एकत्व में रहें और परमेश्वर ने जो आशीर्वाद आपके लिए रखे हैं, प्रतिदिन उन्हें प्राप्त करें। मैं आपकी आत्मा के पोषण के लिए प्रेमपूर्ण दया भाव भेज रही हूं।”











