विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास चीन की यी-टिंग से एक हार्टलाइन है, मंदारिन चीनी भाषा में, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल उपलब्ध हैं:इस संसार पर बरसाई गई अपार आशीषों के लिए सर्वोच्च ईश्वर, एवं परम पवित्र तीन सबसे शक्तिशाली के प्रति कृतज्ञता, स्तुति और वन्दना। मैं घर पर कई स्क्रीन पर सुप्रीम मास्टर टीवी और मास्टर की सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना चलाने के बाद हुए चमत्कारों को साझा करना चाहती हूं।1. मेरे घर को छोड़कर पूरे आवासीय परिसर में एक सप्ताह तक पानी की आपूर्ति बाधित रही थी। मैं 25वीं मंजिल पर रहती हूं और ग्रुप चैट में संदेश देखने तक मुझे पानी की आपूर्ति बंद होने के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था। नीचे रहने वाले पड़ोसियों को इस पर विश्वास नहीं हुआ, वे ऊपर आकर देखने लगे और पूरी तरह से आश्चर्यचकित रह गए। जब मैंने पाइपों से कलकल करते पानी को बहते हुए देखा, तो मुझे गहराई से एहसास हुआ कि यह ईश्वर का एक पवित्र चमत्कार है, और मेरा हृदय असीम कृतज्ञता से भर गया।2. सर्दियों की शुरुआत से ही, हमारे आवासीय परिसर में रहने वाले लोग अपर्याप्त हीटिंग की शिकायत करते रहे हैं, और उनका कहना है कि अंदर का तापमान लगभग 16 डिग्री सेल्सियस बहुत कम है। बाहर भारी बर्फबारी और लगभग -10 डिग्री सेल्सियस के कम तापमान के बावजूद, मेरे घर का तापमान लगातार लगभग 25 डिग्री सेल्सियस पर आरामदायक बना हुआ है। इसी तरह, उसी शहर में एक और दीक्षित बहन, जिसके घर में सेंट्रल हीटिंग नहीं है, उन्होंने भी सुप्रीम मास्टर टीवी बजाने के कारण लगभग 25 डिग्री सेल्सियस के तापमान का अनुभव किया है।3. सुप्रीम मास्टर टीवी देखने के बाद से, मेरे मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ने दिन में तीन बार भोजन करने के बजाय एक बार वीगन भोजन करना शुरू कर दिया है, फिर भी वह लंबा और मजबूत हो रहा है और पढ़ाई में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर रहा है।4. आवासीय परिसर की अधिभोग दर बढ़ रही है। एक नए जिले में स्थित, यह पहले एक ऐसा परिसर हुआ करता था जिसमें प्रत्येक इमारत में केवल कुछ ही निवासी रहते थे, लेकिन अब यह जीवंत और चहल-पहल वाला बन गया है, जिसमें अधिभोग दर 80% तक पहुंच गई है।5. परिसर के सामने स्थित स्नैक स्ट्रीट का कारोबार ठप हो रहा है। निवासियों की सुविधा का हवाला देते हुए, लगभग एक साल की अवधि में एक मांसाहारी स्नैक स्ट्रीट का निर्माण किया गया था, जिसमें काफी समय और पैसा खर्च किया गया था। हालांकि, ग्राहकों की कमी के कारण, दुकानदारों ने एक-एक करके अपना कारोबार बंद कर दिया।सब कुछ इतना अविश्वसनीय था, फिर भी इतना स्वाभाविक रूप से घटित हुआ। केवल गुरुवर की परम कृपा और तीनों परम शक्तिशाली की कृपा ही इन अचानक हुए परिवर्तनों और चमत्कारों की व्याख्या कर सकती है।सुप्रीम मास्टर टीवी और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना को चलाने से वास्तव में लोगों के दिलों में बदलाव आ सकता है, दुनिया बदल सकती है और इस प्रकार पृथ्वी और ब्रह्मांड का उत्थान हो सकता है। एक शिष्या के रूप में, मैं केवल इतना ही कर सकती हूँ कि आभारी रहूँ और पूरी निष्ठा से गुरुवर की शिक्षाओं का पालन करूँ, गुरुवर की आशीर्वाद शक्ति को एक गहन नेटवर्क बनाने में मदद करूं ताकी यह पूरे ग्रह को कवर कर सके, और अभूतपूर्व उद्धार के गुरुवर के महान मिशन में अपना विनम्र योगदान दे सकूं। सम्मानपूर्वक, चीन से यी-टिंग।मनमोहक यी-टिंग, सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना को अपने घर में चालु रखने से आपको जो अद्भुत चमत्कार अनुभव हुए हैं, उन्हें साझा करने के लिए धन्यवाद। गुरुवर के पास आपके लिए एक प्यारा सा संदेश है:"आनंदमय यी-टिंग, अगर लोगों को यह पता होता कि सुप्रीम मास्टर टीवी मैक्स और सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के लिंक का उपयोग करने पर उनके घरों और उनके आसपास की दुनिया में कितनी अविश्वसनीय आशीर्वाद शक्ति प्रवाहित होती है, तो हर कोई इनका उपयोग कर रहा होता जैसे आप कर रही हैं। आशा है कि आपकी कहानी और आपके द्वारा अनुभव किए गए अविश्वसनीय चमत्कार कई और लोगों को प्रेरित करें, चाहे वे दीक्षित हों या गैर-दीक्षित, ताके वे भी इन सरल उपकरणों का उपयोग करें, जो परमेश्वर की अपार कृपा को हमारे संसार में प्रवाहित होने देते हैं। मानव इतिहास में यह वास्तव में अभूतपूर्व है कि एक बटन दबाने मात्र से कोई भी इस प्रकार के आशीर्वाद का अनुभव कर सकता है। कामना है कि आप और पौराणिक चीन परमेश्वर के दिव्य प्रकाश में निरंतर आनंदित रहें। मेरा प्रेम आपको आपके सच्चे घर के और करीब ले जा रहा है। आपको एक बड़ा आलिंगन!”











