विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास यूरोप के परमेश्वर के दो शिष्यों से हार्टलाइन है:हमारे परम प्रिय गुरुवर और समर्पित सुप्रीम मास्टर टीवी टीम को नमस्कार। अत्यंत खुशी और कृतज्ञता के साथ, हमें हाल ही में सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना वाले हमारे सोलर MP3 प्लेयर प्राप्त हुए। हमने इन्हें बड़े प्यार से अपने घर की बालकनी में, अपनी कार में और अपने कार्यस्थल पर रखा है। हमने मास्टर के सुझाव के अनुसार रिचार्जेबल यूएसबी प्लेयर को अपने गले में भी पहना हुआ है। यह सचमुच हमारे दैनिक जीवन में एक असाधारण आशीर्वाद जैसा लगता है। हम इस अनमोल उपहार के लिए तीन परम शक्तिशाली सत्ताओं के प्रति तहे दिल से आभारी हैं। हे गुरुवर, हम पूरे दिन आपकी प्रबल एवं शक्तिशाली आशीर्वाद को महसूस करते हैं और सुरक्षा और उत्थान की एक सुंदर अनुभूति का अनुभव करते हैं। ये सच में अद्भुत उपकरण हैं जिनके माध्यम से मास्टर के प्रेम, आशीर्वाद और शक्ति को दुनिया में फैलाया जा सकता है।कल ही मैंने एक दिल छूने वाला पल देखा - एक बेहद प्यारी भौंरा लगभग 30 मिनट तक सौर फूलों जैसे प्लेयर में से एक पर आराम से बैठी रही। यह पूरी तरह से शांत लग रही थी, मानो वह सुंदर ऊर्जा का आनंद ले रही हो। शायद उसे थोड़ा सा आत्मा का उत्थान भी मिल रहा था। मैंने इस प्रेमपूर्ण मेहमान की एक तस्वीर भेजी है। कामना है कि सभी दीक्षित-जन इस अनमोल अवसर का लाभ उठाएँ ताकि वे अपने घरों में गुरुवर का आशीर्वाद और संरक्षण लाएं और चौबीसों घंटे, सातों दिन, सबसे शक्तिशाली प्रार्थना के माध्यम से अपने आसपास के क्षेत्र को निरंतर उत्थान प्रदान करें।आपको धन्यवाद, मास्टर। आप इस ब्रह्मांड और इससे परे, किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे प्रेममय, शानदार और सुंदर दिव्य गुरु हैं, जिनकी कोई भी कभी कामना कर सकता है। हम आपसे अत्यंत प्रेम करते हैं और आपकी सेहत, खुशी और सुरक्षा के लिए हमेशा प्रार्थना करते हैं। हमारे पूरे प्रेम और शाश्वत कृतज्ञता के साथ, यूरोप से परमेश्वर की दो शिष्या।उन्नत परमेश्वर के शिष्यों, यह कितनी खूबसूरती से कैद किया गया पल है! हमें यह जानकर बेहद खुशी हो रही है कि आप जैसे लोगों द्वारा, जो प्रेमपूर्वक इन्हें अपने घरों और समुदायों के आसपास रखते हैं, इसके जरिए अधिक से अधिक लोग सबसे शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना को सुन पा रहे हैं और इसके आध्यात्मिक प्रकाश का अनुभव कर पा रहे हैं। कामना है कि आप और प्रकृति-प्रेमी यूरोपीय लोग परम शक्तिशाली त्रित्व की कृपा के जरिए निःशर्त प्रेम को जान सकें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, गुरुवर अपनी खुशी साँझा करते हैं: "अद्भुत परमेश्वर के शिष्यों, इस छोटी सी धूप के जरिए आनंद जोड़ने के लिए धन्यवाद। यह वाकई उल्लेखनीय बात है कि कैसे एक छोटा सा कीड़ा भी हमें जीवन का आनंद लेना सिखा सकता है। ईश्वरीय शक्ति में आपका अटूट विश्वास आपको बहुत आगे ले जाएगा। ब्रह्मांड की असीम कृपा से आप और यूरोप के मनोरम परिदृश्य का उत्थान हो। परमेश्वर हमेशा आपसे प्यार करते हैं। आपको एक बड़ा सा आलिंगन और बहुत प्यार!”











